गांव पिरथला में कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेते हुए पहलवान स्त्रोत आयोजक
समैन। पिरथला में सोमवार को आयोजित कुश्ती दंगल में 31 हजार रुपये के पुरस्कार वाली कुश्ती में कुराड़ के रोहित ने रोहतक के प्रवीन को पटखनी देकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। विजेता को 31 और उपविजेता को 21 हजार रुपये का इनाम दिया गया।
खेल आयोजक कमेटी के सदस्य अवतार सिंह ने बताया कि लड़कियों के मुकाबलों में भेड़िया खेड़ा की दिशूल ने अपने ही गांव की खिलाड़ी मुस्कान को हराकर कुश्ती जीती। रविंद्र कुराड़ ने मिर्चपुर के ब्रह्मदीप को चित करके 3100 रुपये का इनाम जीता।
कमालवाला के अंकुश ने मिर्चपुर के अमित को हराकर 7100 रुपये का इनाम जीता। इस मुकाबले में उपविजेता अमित को 5100 रुपये का इनाम मिला। आयोजक कमेटी के सदस्य नौरंग जांगड़ा, अमर बांगड़, गुलाब गोदारा, बलजीत जांगड़ा, बलदेव जांगड़ा, प्रकाश नैन ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।