मंडी अटेली। गांव गुवानी के निवासी रोहित ने ऑल इंडिया सीजीएल परीक्षा में 750वीं रैंक हासिल कर असिस्टेंट कमिश्नर पद पर चयन पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है और लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। रोहित के दादा दयाराम भारतीय सेवा से सेवानिवृत्त हैं जिनसे उन्हें अनुशासन और सेवा भावना की प्रेरणा मिली। कड़ी मेहनत और लगन के बल पर रोहित ने यह मुकाम हासिल किया। गांव की सरपंच रीना यादव ने उनकी उपलब्धि को प्रेरणादायक बताते हुए शुभकामनाएं दीं। संवाद