फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील से बाइक, मोबाइल और नकदी लूटी

Sun, 12 Oct 2014 12:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
चार बदमाशों ने रास्ता रोककर एक वकील से बाइक, मोबाइल और चार हजार रुपये लूट लिए और मारपीट की। अधिवक्ता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में एडवोकेट जितेंद्र निवासी सुर्जनवास ने बताया कि वह शुक्रवार रात आठ बजे किसी काम से कनीना गया था। बाइक पर वापस आते समय नांगल हरनाथ से बचीनी को जाने वाली सड़क पर शराब के ठेके के पास चार लोगों ने उसे रोका और मारपीट शुरू कर दी।

आरोपियों ने धमकी देते हुए उससे मोटरसाइकिल, मोबाइल और चार हजार रुपये की नकदी लूट ली। बाद में आरोपी मौके से भाग गए। मामले की सूचना पुलिस को दी, साथ ही घायल वकील को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें