फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 महीने बाद लूट का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले वर्ष 25 अप्रैल को खतौली में गणपति क्रशर से हथियार के बल पर करीब तीन लाख रुपये की लूट हुई थी। लूट के एक आरोपी झज्जर के गांव नूना माजरा निवासी विक्रम उर्फ भारत को नारनौल सीआईए ने शुक्रवार की देर शाम गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को नारनौल कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी के अन्य साथियों के बारे में पूछताछ व लूट की रकम के साथ रिवाल्वर बरामद करने का प्रयास होगा।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष अप्रैल में खतौली में गणपति क्रशर स्टोन के मुंशी रमेश के कनपटी पर रिवाल्वर लगाकर आरोपी विक्रम व उसके दो अन्य साथी बाइक पर क्रशर पर आए और तीन लाख 41 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए थे। मुंसी की शिकायत पर थाना नांगल चौधरी में लूट का मामला दर्ज किया गया था। हाल में मामले को पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज ने सीआईए नारनौल के सुपर्द किया गया था। आरोपियों के पीछे सीआईए नारनौल लगी हुई थी। शुक्रवार को सीआईए को सूचना मिली थी कि आरोपी विक्रम गांव आया हुआ है। इस पर सीआईए के एसआई शिव कुमार,एएसआई संजय, सिपाही रजत, संदीप व एचसी भूपेंद्र गांव नूना माजरा पहुंचे और आरोपी को धर दबोचा। तीन दिन की रिमांड में अन्य साथियों के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी व लूट के पैसों के साथ रिवाल्वर भी बरामद की जाएगी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को 13 महीने बाद अरेस्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें