फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पड़तल से रामबास तक सड़क का काम शुरू, 90 दिन में होगा पूरा

विज्ञापन
फोटो संख्या:66- गांव पड़तल से रामबास तक रास्ते का कार्य शुरू करते ठेकेदार --स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव पड़तल की सीमा से रामबास गांव तक लंबे समय से अटके रास्ते का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। इस पर करीब 1.62 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसे लगभग 90 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस रास्ते का शिलान्यास किया था। अब काम शुरू होने पर ढाणा और रामबास के ग्रामीणों ने खुशी जताई और मंत्री का आभार व्यक्त किया।
रास्ता बनने से दोनों गांवों के लोगों का आना-जाना आसान हो जाएगा। सबसे ज्यादा फायदा किसानों को होगा, जिन्हें अपने खेतों तक पहुंचने में अब तक काफी परेशानी उठानी पड़ती थी।
विज्ञापन

इस रुके हुए काम को दोबारा शुरू कराने में स्वास्थ्य मंत्री के निजी सचिव गोविंद गोस्वामी की अहम भूमिका रही। उन्होंने ढाणा और रामबास दोनों गांवों की पंचायतों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलवाई और आपसी सहमति बनवाई। बातचीत के बाद दोनों पक्ष राजी हुए और निर्माण दोबारा शुरू हो सका।
निर्माण कार्य ग्राम पंचायत ढाणा के सरपंच राधेश्याम की देखरेख में हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह रास्ता पूरे क्षेत्र के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा और करीब 90 दिन में तैयार होने के बाद दोनों गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी।
ग्रामीणों ने काम शुरू कराने के लिए स्वास्थ्य मंत्री का धन्यवाद किया। साथ ही दोनों पंचायतों में सहमति बनाने और काम को गति दिलाने के लिए गोविंद गोस्वामी का भी आभार जताया।
इस मौके पर सुरेंद्र कुमार, जवान सिंह, जगजीत, नवीन कुमार, कुलदीप कुमार, हंसराज रामबास, पूर्व पंच रामोतार, ओमप्रकाश, विकास आर्य, संजीत और गजराज सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें