नारनौल। साझा मोर्चा के आह्वान पर नारनौल रोडवेज डिपो कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें साझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य राज्य महासचिव देवेंद्र व कृष्ण कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में 26 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने को लेकर कर्मचारियों की निमंत्रण दिया। राज्य महासचिव देवेंद्र ने बताया कि साझा मोर्चा कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार व परिवहन मंत्री से वार्तालाप हुई थी। जिसमें मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन सरकार अपनी बातों से मुकर गई है। सहमति बनी किसी मांगों को लागू नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष है। अभी सरकार 500 निजी परमिट और लाने का प्रयास कर रही है, जोकि विभाग हित में नहीं है। उनकी मुख्य मांग रोडवेज में 10 हजार नई बसे शामिल करे, चालक, परिचालक व वर्कशॉप की भर्ती की जाए। वक्ताओं ने घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। इस अवसर पर हंसराज, मनोज सिरधाना, निरंजन, सुंदर, अजय, कमलेश, वेदप्रकाश, प्रकाश व जितेंद्र आदि मौजूद रहे।