महेंद्रगढ़। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपूर रेवाड़ी में विभिन्न प्रतियोगिताओं के अंतर कॉलेज प्रतियोगिता ट्रायल रखा गया। इसमें अकेले आरपीएस डिग्री कॉलेज बलाना से नॉर्थ जोन विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए पांच विद्यार्थियों का चयन हुआ। प्राचार्य डॉ. देवेंद्र कादयान ने बताया कि मंगलवार को आईजीयू रेवाड़ी में अंतर कॉलेज शुटिंग, योगा व एथेलेटिक्स का ट्रायल रखा गया। इसमें आईजीयू से संबंधित सरकारी व गैर सरकारी कॉलेजों ने भाग लिया। कॉलेज की छात्रा ने शूटिंग, पिस्टल प्रतियोगिता में उवर्शी द्वितीय, अभिषेक राइफल में द्वितीय, योगा में मुकेश कुमार द्वितीय, नवीन कुमार तृतीय रहा। सचिन दस हजार मीटर दौड़ में प्रथम रहा। चयनित सभी खिलाड़ी आईजीयू मीरपूर रेवाड़ी की ओर से नॉर्थ जोन इंटर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। संस्था चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने कहा शिक्षा के साथ-साथ कॉलेज प्रतिभाओं को विशेष प्रशिक्षकों की कड़ी मेहनत से शिखर पर ले जा रहे हैं।