फोटो संख्या:70- महेंद्रगढ़ सब डिपो में खतपतवार को काटते कर्मचारी---संवाद
महेंद्रगढ़। नई अनाज मंडी नारनौल में 16 नवंबर को महाराजा शूर सैनी जयंती में बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री के पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों को महेंद्रगढ़ रोडवेज के सब डिपो के शुभारंभ की उम्मीद जगी है।
वहीं राज्य परिवहन की और से बुधवार को सब डिपो की साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान पर क्षेत्र के लोगों को अब उम्मीद है कि 16 नवंबर को महेंद्रगढ़ को सब डिपो की सौगात मिलेगी।
बता दें कि चार वर्ष पहले करीब सात करोड़ रुपये की लागत से बना सब डिपो का वर्कशाॅप उद्घाटन का इंतजार कर रहा है। वर्ष 2020 में भवन का निर्माण पूरा कर लिया गया था।