फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रोडवेज के कंडक्टर व ड्राइवर पर यात्री से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। रोडवेज की बस में सीट को लेकर हुए विवाद गांव मौखुता निवासी सुलतान सिंह के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सुलतान ने शहर थाना पुलिस ने बस कंडक्टर, ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुलतान ने बताया कि वह किसी निजी कार्य से नारनौल आया था। बस में सवार होने के बाद उसने टिकट ली। बस में अधिक भीड़ होने के कारण उसने कंडक्टर से आगे सीट के पास बैठने की अनुमति मांगी।
आरोप है कि इसी बात को लेकर कंडक्टर उससे उलझ गया और विवाद बढ़ गया। शिकायत के अनुसार कंडक्टर रविंद्र ने उसके चेहरे पर मुक्का मारा, जिससे उसकी नाक पर चोट लगी। इसके बाद उसे बस से नीचे धक्का दे दिया गया।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि बाद में बस से डंडा निकालकर उस पर हमला किया गया। बचाव के दौरान उसके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया। सुलतान सिंह ने आरोप लगाया कि बस चालक प्रकाश और एक अन्य व्यक्ति ने भी उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की जिससे वह घायल हो गया। घटना के दौरान बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ।
सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शहर थाना ले जाया गया। घायल का सरकारी अस्पताल में मेडिकल व एक्स-रे कराया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें