नारनौल। आज से नारनौल से चलने वाली सभी रोडवेज बसे दोबारा से दिल्ली तक दौड़ेगी। नारनौल रोडवेज डिपो से सोमवार सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर धौलाकुआं के लिए रवाना होगी। इसके बाद 5 बजकर 10 मिनट पर दूसरी रोडवेज बस सराय काले खां के लिए रवाना होगी। दिल्ली के प्रगति मैदान में जी-20 शिखर सम्मेलन होने की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 48 व पुरानी दिल्ली रोड से होकर दिल्ली में प्रवेश करने वाली सभी सरकारी व स्टेट परमिट बसों पर आठ से दस सितंबर तक प्रतिबंध लगा दिया था, जिसकी वजह से नारनौल डिपो से चलने वाली रोडवेज बस राजीव चौक तक ही जा रही थी। अब रविवार रात 12 बजे के बाद वाहनों के लिए रास्ता खोल दिया जाएगा। ऐसे में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को दो दिन तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था, लेकिन सोमवार से एक बार फिर दिल्ली तक सफर तय कर सकेंगे। नारनौल डिपो से करीब 20 रोडवेज बस प्रतिदिन दिल्ली आवागमन करती है। वहीं जिले से अनेक लोग निजी वाहनों से भी दिल्ली जाते रहते हैं। अब सोमवार से किसी प्रकार समस्या का वाहन चालकों को नहीं करनी पड़ेगी। रोडवेज विभाग नारनौल के डीआई रोहताश ने बताया कि सोमवार से सभी बस दिल्ली तक जानी शुरू हो जाएगी।