फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बस स्टैंड परिसर में नहीं होता रोडवेज बसों का ठहराव, यात्री परेशान

Sun, 20 Apr 2025 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 08बस स्टैंड परिसर में बना शौचालय बदहाल ​स्थिति में। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी अटेली। स्थानीय सामान्य बस स्टैंड परिसर में रोडवेज बसों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रोडवेज की बसे बस स्टैंड के बाहर से ही गुजर जाती हैं। बस स्टैंड परिसर में सिर्फ निजी बसें आती हैं। वहीं बस स्टैंड परिसर में यात्री सुविधाओं का अभाव है।
17 दिसंबर 1997 को तत्कालीन लोक निर्माण विभाग के मंत्री धर्मवीर यादव की अध्यक्षता में राज्य परिवहन मंत्री राजकुमार सैनी ने बस स्टैंड का उद्घाटन किया था। लगभग दो एकड़ में बने बस स्टैंड परिसर में रोडवेज की बसों का ठहराव नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों को बस पकड़ने के लिए सड़क पर खड़ा होना पड़ता है। बस स्टैंड परिसर में सीसी रोड छोटा होने के कारण बसों को घुमाने में चालकों को परेशानी होती थी जिससे रोडवेज बस चालक बस स्टैंड परिसर में नहीं आते थे। दो साल पहले बस स्टैंड परिसर में सीसी रोड का निर्माण किया गया। इसके बाद भी चालक रोडवेज बसों को स्टैंड परिसर में नहीं लाते हैं।
विज्ञापन

यह बस स्टैंड नेशनल हाईवे 148 से जुड़ा हुआ है। दिल्ली व झुंझुनू रूट सहित अनेक छोटे रूट की बसों का आवागमन होता है। बस स्टैंड के अंदर केवल निजी बसों का ही ठहराव होता है लेकिन दिल्ली-झुंझूनू रूट सहित अनेक छोटे रूट पर चलने वाली रोडवेज बसें बस स्टैंड के बाहर ही रुकती है जिससे यात्रियों को भाग दौड़ करनी पड़ती है। इससे सबसे अधिक बच्चे, बुजुर्ग व महिलाओं को परेशानी होती है। स्थानीय लोग सरकार व प्रशासन से बस स्टैंड के अंदर रोडवेज बसों के ठहराव की मांग कर चुके हैं।

पंखे हैं लेकिन चलते नहीं, शौचालय बदहाल
बस स्टैंड परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए पंखे तो लगे हुए हैं, लेकिन खराब होने के कारण नहीं चलते हैं। इससे गर्मी में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं बस स्टैंड परिसर में बने शौचालय भी बदहाल स्थिति में हैं। इसके चलते लोगों को विशेष तौर पर महिला यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

-
वर्जन :
बस स्टैंड परिसर में बसों के ठहराव के लिए निगम के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही बस स्टैंड परिसर में बसों का ठहराव शुरू हो जाएगा। बस स्टैंड परिसर में लगे पंखों को ठीक करवाया जाएगा ताकि लोगों को परेशानी न हो।- करतार सिंह, बस स्टैंड इंचार्ज, मंडी अटेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें