फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सुबह 9 बजे रेवाड़ी के लिए चलेगी रोडवेज बस

विज्ञापन
फोटो नंबर- 13नारनौल डिपो पर खड़ी बस। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। अधिक यात्री भार के मद्देनजर रेवाड़ी व दिल्ली रूट पर बस का संचालन बढ़ाया गया है। गांव जैलाफ के लिए संचालित बस को अब सुबह 9 बजे रेवाड़ी के लिए संचालित किया जाएगा। इससे रेवाड़ी रूट पर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

वहीं अब रेवाड़ी-दिल्ली रूट पर सबसे ज्यादा करीब 40 बसों का संचालन किया जा रहा है। क्षेत्र से काफी लोग बावल स्थित औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी के लिए रोजाना बस से आवागमन करते हैं।
वहीं दिल्ली, गुडगांव व मानेसर में काम करने वाले लोगों के लिए भी बस आवागमन का प्रमुख साधन है। इसी रूट पर यात्री सबसे ज्यादा आवागमन करते हैं। यही कारण है कि रेवाड़ी-दिल्ली रूट पर अन्य रूटों की तुलना में सबसे ज्यादा बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

-
वर्जन :
सभी रूट पर यात्री भार के अनुसार बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं लाेगों की मांग पर कुछ ग्रामीण व छोटे रूट पर बस का संचालन शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। -सतीश कुमार, सीआई, नारनौल डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें