फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जाखनी, महरमपुर, धरसू, मंडलाना रूट पर रोडवेज बस सेवा शुरू

Thu, 03 Jul 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 7विधायक ओम प्रकाश यादव जैलाफ गांव में बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए।स्रोत प्रवक्त
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में नागरिकों की मांग पर वीरवार सुबह आठ बजे जैलाफ गांव से नारनौल के लिए एक नए बस का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री और नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव ने जैलाफ गांव में बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस मार्ग जाखनी, महरमपुर, धरसू, मंडलाना और नसीबपुर होते हुए नारनौल पहुंचेगी। इससे इन सभी गांवों के निवासियों को सीधा और सुगम परिवहन मिलेगा।
इस पहल से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है, क्योंकि यह नया रूट न केवल यात्रा के समय को कम करेगा, बल्कि क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा। ग्रामीण लंबे समय से इस तरह के परिवहन साधन की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार ने उनकी इस मांग को पूरा कर क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर आयोजित समारोह में जैलाफ गांव के सरपंच अमर सिंह, खोड़मा के सरपंच बहादुर सिंह, पंच अमर सिंह, जाखनी के सरपंच सुंदर और महरमपुर के सरपंच सतपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें