फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय से पहले या देर में आने वाली बसों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चालकों की मनमर्जी पर रोडवेज ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है । अंकुश लगाने के लिए बसों के आवागमन पर ध्यान दिया जा रहा है। इसमें बसों के बस स्टैंड पर चलने और पहुंचने के समय को नोट किया जा रहा है। इसमें लापरवाही बरतने वाले चालकों-परिचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं अवैध वाहनों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन

जीएम रोडवेज राजीव नागपाल ने बताया कि बसों के बेहतर संचालन और अवैध वाहनों पर नजर रखने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन से शिकायत मिल रही थी कि बसें अपने तय समय पर नहीं चल रही है। कई बार चालक जल्दबाजी में सवारी छोड़कर बस स्टैंड पर पहुंच रहे थे। ऐसे में एक टीम का गठन किया गया है। टीम बस स्टैंड से रवाना होने वाली बसों की टाइमिंग पर ध्यान रख रही है। वहीं अन्य स्टेशनों से नारनौल वापस आने वाली बसों के समय का ध्यान रखा जा रहा है। यदि चालक बस के तय समय से पहले आता है तो उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। जीएम ने बताया कि हर रूट पर बसों के एक तय समय है। लेकिन, कई बार चालक जल्द बाजी में यात्रियों को नहीं लेते और जल्द स्टेशन पर पहुंच जाते हैं। इससे बस के माइलेज व कैश कलेक्शन पर प्रभाव पड़ता है। जीएम ने बताया कि टीम रेवाड़ी रोड, सिंघाना रोड, नांगल चौधरी व अन्य लोकल रूटों पर चलने वाली अवैध बसों पर नजर रख रही है। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड के सामने कोई भी निजी वाहन खड़ा नहीं होगा। परमिट वाली बसें बस स्टैंड के अंदर से यात्री लेगी और जाएगी।
बता दें कि नारनौल डिपो में करीब 137 बसें ऑन रोड है। रोडवेज अपनी बसों के माइलेज व कैश कलेक्शन को बढ़ाने का प्रयास है। अभी रोडवेज को करीब 12-15 रुपये प्रति किलोमीटर का घाटा हो रहा है। ऐसे में रोडवेज अवैध बसों व बसों के टाइमिंग पर ध्यान देकर राजस्व को बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। इसलिए बस स्टैंड पर अवैध निजी बसों व वाहनों के साथ रोडवेज के बसों के संचालन पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

चालकों को 15 मिनट तक दिया समय
जीएम ने वर्कशॉप मैनेजर संजीव, सीआई सतीश कुुमार, सुरेंद्र कुमार, विक्रम सिंह समेत अन्य की टीम बनाई है। इसके लिए बस स्टैंड के मेन गेट पर एक चेक पोस्ट भी बनाया जा रहा है। अभी दो लोगों को दिन में ड्यूटी लगाई गई। सीआई सतीश कुमार ने बताया कि इससे बसों के परिचालन में सुधार होगा। उन्होंने बताया कि कोई भी बस तय वक्त से 15 मिनट पहले आ सकती है। बस स्टैंड से उसे तय समय पर जाना होगा। दूसरा टीम अवैध वाहनों पर भी नजर रख रही है। अभी इसे शुरू हुए चार-पांच दिन हुए हैं। इसे और बेहतर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें