नारनौल। हरियाणा रोडवेज बस ने टेंपो को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रोडवेज ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को दिए बयान में कर्ण सिंह ने निवासी ईदगाह कॉलोनी ने बताया कि वह 23 दिसंबर को सुबह साढ़े छह बजे टेंपो से सब्जी मंडी नांगल चौधरी रोड पर किसी काम से जा रहा था। जब वह नई सब्जी मंडी के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उसके टेंपो को टक्कर मार दी जिससे टेपों पलट गया। उसको काफी चोटें आईं। राहगीरों ने एंबुलेंस के माध्यम से उसको नागरिक अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस ने बयान के आधार पर रोडवेज चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।