फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मंडी में जगह-जगह टूटीं सड़कें, खुदाई से बढ़ी चिंता

विज्ञापन
21जेएनडी16: सफीदों अनाजमंडी की बदहाल हुई सड़क। आढ़ती - फोटो : credit
विज्ञापन
सफीदों। धान की आवक शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है लेकिन सफीदों की नई अनाज मंडी में व्यवस्थाओं को लेकर किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है। मंडी में जगह-जगह टूटी सड़कें, जलभराव की समस्या, नालों में जमा गंदगी और पाइप लाइन बिछाने के लिए चल रही खुदाई परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन

मंडी में जल निकासी के रास्ते पूरी तरह साफ नहीं होने के कारण पानी निकलने में समय लगता है। धान की आवक के दौरान यदि बारिश हुई तो किसानों को अपनी फसल मंडी तक लाने और उसे सुरक्षित स्थान पर उतारने में परेशानी हो सकती है।
वहीं, जलभराव के कारण मंडी परिसर में वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होने की आशंका है। नई अनाज मंडी की कई सड़कें लंबे समय से मरम्मत की बाट जोह रही हैं। जगह-जगह सड़क की परत उखड़ी हुई है और गड्ढों के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के अलावा अन्य वाहनों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

आढ़तियों के अनुसार करीब दो साल से सड़कों की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। धान सीजन में भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ने पर सड़कें और क्षतिग्रस्त हो सकती हैं।
मंडी के दूसरे और तीसरे फेस में जलनिकासी व्यवस्था सुधारने के लिए पाइप लाइन दबाने और नाला संबंधी कार्य चल रहा है। कई जगह सड़कें खोदी गई हैं। आढ़तियों के अनुसार काम करीब 15 दिन पहले शुरू हुआ है। यही काम मंडी में आवक शुरू होने से काफी पहले पूरा हो जाता तो किसानों और व्यापारियों को परेशानी से बचाया जा सकता था।
विज्ञापन

21जेएनडी16: सफीदों अनाजमंडी की बदहाल हुई सड़क। आढ़ती- फोटो : credit

21जेएनडी16: सफीदों अनाजमंडी की बदहाल हुई सड़क। आढ़ती- फोटो : credit

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें