फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क बनीं गलियां... 5 मिनट के सफर में लगते हैं 30 मिनट

Tue, 22 Oct 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगरपालिका की ओर से शहर में अतिक्रमण मुक्त बनाने के दावे अभी तक धरातल पर नजर नहीं आए है। लोगों को 5 मिनट का सफर 30 मिनट में पूरा करना पड़ रहा है। इस तरह त्योहार पर तो सबसे अधिक जाम लग जाएगा।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजारों में 10 फीट तक दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। नगरपालिका एक दो दिन अतिक्रमण अभियान चलाती है उसके बाद अभियान को बंद कर दिया जाता है। अतिक्रमण होने के कारण सड़के गली बनकर रह गई हैं। नगरपालिका ने दावा किया था कि अतिक्रमण हटाया जाएगा। शहर की अच्छी खासी सड़कें दिन के समय सिमटकर रह जाती हैं। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की सड़के 30 से 35 फीट तक चौड़ी हैं, लेकिन दिन के समय में इस सड़काें पर निकलना दूभर हो जाता है। सड़कों के दोनों और अतिक्रमण रहता है। दुकानदार सड़क के दोनों और सामान बाहर रखकर अतिक्रमण तो करते हे उसके बाद उनके आगे वाहन लग जाते है। इसके अलावा सड़कों पर रेहड़ी वाले खड़े होते है। इसके कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। बाजार में आने वाले ग्राहक भी कम नहीं है वो अपने वाहनों को बीच सड़क पर खड़ा कर देते है। वाहन खड़ा करके एक-दो घंटे वापस नहीं आते। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इन बाजारों में दिनभर रहती है जाम की स्थिति
शहर के मुख्य मार्ग सिनेमा रोड, सब्जी मंडी रोड, चार फेज में बने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मसानी चौक, आईटीआई रोड, भूतपूर्व सैनिक केंटीन, 11 हट्टा बाजार मार्ग, परशुराम चौक से मसानी चौक, रेलवे रोड, ब्रह्मचारी रोड पर अतिक्रमण के कारण जाम की स्थति अधिक रहती है। सिनेमा रोड पर सड़क मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण और ऊपर से अतिक्रमण से सुबह व शाम का जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

नगरवासियों की ओर से लगातार उन्हें अतिक्रमण की शिकायत मिल रही हैं। नपा के अधिकारियों से बैठक कर शीघ्र ही योजनाबद्ध तरीके से पूरे शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। दिवाली के बाद अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

रमेश सैनी, नपा प्रधान, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें