फोटो संख्या:78- डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक भवन में बैठक करते धानक समाज उत्थान संगठन के सदस्य--स्
- फोटो : Archive
महेंद्रगढ़। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक समिति भवन ने धानक समाज उत्थान संगठन कार्यकारिणी की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में चार जुलाई को नीरपुर में आयोजित जिला स्तरीय संत कबीर जयंती के बारे में विचार विमर्श किया गया।
बैठक प्रधान राम सिंह बुमराह ने बताया की कनीना एवं महेंद्रगढ़ खंड कमेटियों के साथ चार जुलाई को नीरपुर में मनाई जाने वाली जिला स्तरीय संत कबीर जयंती बारे रुपरेखा तैयार करने के लिए की गई। कार्यक्रम के मुख्यातिथि सांसद चौधरी धर्मवीर होंगे, विशिष्ट अतिथि नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव व अति विशिष्ठ महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव होंगे। इस अवसर पर टीएम सुमेर सिंह गुरैया महासचिव, अतर सिंह खनगवाल, रामनिवास, सुभाष चंद्र, प्रताप गुरईया सहित संगठन के सदस्य मौजूद रहे।