फोटो संख्या:66- राजकीय महाविद्यालय कनीना में विद्यार्थियों को यातायात के बारे में जानकारी देत
कनीना। जिला यातायात पुलिस टीम ने कनीना कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया।
पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को लाइसेंस बनवाने संबंधी जानकारी भी दी। सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय की जानकारी देने के साथ–साथ हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग का महत्व भी समझाया। पुलिस द्वारा वीडियो के माध्यम से यातायात के नियम में सड़क संकेत, सड़क चिन्ह, चालक द्वारा दिए जाने वाले संकेत और यातायात जवानों द्वारा दिए जाने वाले संकेतों के बारे में बताया गया। साथ ही अपने परिवार के सदस्यों को इसके लिए प्रेरित करने को कहा गया।
थाना यातायात प्रबंधक निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करके हम खुद को सुरक्षित रखने के साथ दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं। यातायात के नियम हमारी सुविधा और सुरक्षा के लिए ही बनाए गए हैं। यदि हम सुरक्षित रखना चाहते हैं तो इन नियमों का पालन भी करना होगा।