फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएस और कैमरे से लैस स्वीपिंग मशीन से होगी सड़कों की सफाई

विज्ञापन
सफाई मशीन का शुभांरभ करते राज्य मंत्री ओपी यादव। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। जीपीएस और कैमरे से लैस स्वीपिंग मशीन से अब शहर की सड़कों की सफाई होगी। यह मशीन 10 से 12 घंटे रोजाना काम कर सकती है। मशीन एक दिन में 30 किलोमीटर मेन सड़क की सफाई कर सकती है। इसमें तीन टन कूड़ा इकट्ठा करने की क्षमता है।
विज्ञापन

प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने बुधवार को नारनौल शहर के लिए 76 लाख रुपये की लागत की मैकेनिकल रोड स्वीपिंग झाडू़ मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर राज्यमंत्री ने कहा कि शहर की सफाई में यह मशीन कारगर साबित होगी। ओपी यादव ने बताया कि एक ऑपरेटर और एक हेल्पर की मदद से मशीन को चलाया जा सकता है। 70 से 80 लोगों द्वारा एक महीने में किए जाने वाले कार्य को इस मशीन से एक ऑपरेटर और हेल्पर से किया जा सकता है। मशीन शहर के मेन सड़कों की सफाई करेगी। तंग गलियों व अन्य जगह नगर परिषद् के कर्मचारियों के जिम्मे सफाई का कार्य रहेगा।
इस मौके पर नगर परिषद की चेयरपर्सन भारती सैनी ने कहा कि राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव के सहयोग से नारनौल शहर को एक साफ सुथरा रखा जा रहा है। नारनौल शहर की गिनती एक साफ-सुथरे शहरों में होती है। उन्होंने बताया कि नप सफाई विंग में संसाधनों को बढ़ा रहा है। जिससे शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर तरीके से हो सके। भारती ने कहा कि इससे पहले डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की योजना को लेकर थ्री व्हीलर खरीदे गए थे। इसके साथ ही शहर की मेन सड़कों के साथ टाइल्स लगाई जा रही है। इससे शहर की सफाई में नप को सहयोग मिलेगा। इस मौके पर पार्षद महेंद्र गौड़, सरला यादव, संजय सैनी, मोहन लाल शर्मा, किशन बोहरा, सुंदर, कपिल यादव, किशन यादव, टेकचंद चौहान, हंसराज चौहान, कृष्ण यादव, ईओ अभय सिंह, सीएसआई विजय शर्मा, प्रवीण, सोहनलाल, उमेश व सुरेश चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें