फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव पायगा में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली

Tue, 18 Mar 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-66 राजकीय महिला महाविद्यालय में स्वयंसेविकाओं को हरी झंडी​दिखाकर रवाना करते हु
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिविर के पहले दिन गांव पायगा में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

24 मार्च तक गांव पायगा में चलने वाले शिविर में महाविद्यालय की दोनों इकाइयों से 100 स्वयंसेविका भाग ले रही हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह की की देखरेख में किया गया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किरण, प्रो. नवीन कुमार द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. संजय जोशी ने स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से व्यक्तित्व विकास, सामाजिक दायित्व एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह ने कहा कि छात्राओं को समाजसेवा के लिए जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम प्रभारी प्रो. नवीन कुमार ने सात दिवसीय शिविर की गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। शाम के सत्र में सिविल कोर्ट की लीगल एडवाइजर पूजा यादव ने भी अपने विचार रखे। मंच संचालन हिंदी विभाग की अध्यक्ष डॉ. शर्मिला यादव द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें