फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चार महीने से अधूरी सड़क, कानौड़िया मोहल्ले के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के मोहल्ला कानौड़िया स्थित शनि देव मंदिर के नजदीक गली निर्माण कार्य चार महीनों से अधूरा पड़ा है। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चार माह पहले सड़क को खोदा गया था लेकिन निर्माण कार्य बीच में ही रोक दिया गया।
विज्ञापन

यह शहर की आधी आबादी के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है। शनि देव मंदिर में आने वाले श्रद्धालु भी इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। निर्माण अधूरा रहने के कारण सड़क पर गंदा पानी और कीचड़ जमा हो गया है जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

सड़क को खोदने के बाद निर्माण कार्य बीच में ही छोड़ दिया है। इसके बाद से यहां जलभराव की समस्या लगातार बनी हुई है। -बाबूलाल शर्मा, मोहल्ला कानौड़िया
विज्ञापन


इसको लेकर वे कई बार नगर पालिका अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं लेकिन इसका समाधान नहीं हो रहा है। -बिमला देवी, मोहल्ला कानौड़िया
.........................
घर के सामने गली में गंदा पानी खड़ा रहता है जिसके कारण बदबू आ रही है। शनिवार को लोग इसी रोड से शनि महाराज के दर्शन करने आते हैं।-मंजू शर्मा, मोहल्ला कानौड़िया
विज्ञापन

.........................
शिकायतों के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से केवल आश्वासन दिए गए, लेकिन धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। - रेश शर्मा, मोहल्ला कानौड़िया
-
- वर्जन:
इस रोड से जुड़ी समस्या मेरे संज्ञान में है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके।-रमेश सैनी, नगर पालिका प्रधान, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें