फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मसानी से पुराना महिला कॉलेज तक मार्ग क्षतिग्रस्त, बढ़ी परेशानी

Sat, 21 Dec 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मोहल्ला मसानी से पुराना महिला कॉलेज तक 200 मीटर तक सड़क जर्जर हो गई है। इस पर तमाम छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हौ। इसके कारण लोगोें को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों की आबादी को शहर तक पहुंचने के लिए गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। इस मार्ग से निजी स्कूलों की 150 से अधिक बसें गुजरती रहती हैं। खड़ा मोड़ और टूटे मार्ग के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रतिदिन 5 हजार लोग इस मार्ग से गुजरते हैं। शहरवासी कई बार नपा को मौखिक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। नगर पालिका को तुरंत प्रभाव इस मार्ग का निर्माण करना चाहिए। इस मार्ग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय है। स्कूल के विद्यार्थी भी इसी मार्ग का सहारा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें