फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ने से सड़क निर्माण कार्यों पर लगाई रोक

Wed, 08 Nov 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब स्तर पर पहुंचने के बाद प्रशासन ने पाबंदी लगानी शुरू कर दी है। मंगलवार से जिले में सड़क निर्माण कार्यों पर पाबंदी लगा दी गई है। इसको लेकर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन पी राघवेंद्र राव ने प्रदेश के सभी जिला उपायुक्त के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंस की।
विज्ञापन

वीडियो काॅन्फ्रेंस के बाद उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने जिला में सड़क निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है। वहीं जिला भर में बढ़ते प्रदूषण पर रोकथाम के लिए धारा 144 लागू कर दी है। इस दौरान माइनिंग, भवन निर्माण कार्य, कूड़ा जलाने पर पाबंदी लगा दी है, अगर ऐसा करता कोई मिलता है, उस पर प्रशासन की तरफ से कार्रवाई की जाएगी। ग्रैप-4 लागू होने के बाद पहले ही जिले के क्रशर व माइनिंग यूनिट पर कार्य बंद कर दिया गया है ताकि प्रदूषण पर अंकुश लगाया जा सके। हालांकि मंगलवार को माइनिंग क्षेत्र का अधिकारियों ने दौरा भी किया था। इस दौरान 2-3 क्रशर चलते मिले थे, जिन्हें विभाग की तरफ चेतावनी दी गई है। इस वीडियो कान्फ्रेंस में पुलिस विभाग की तरफ से डीएसपी मोहिंद्र सिंह भी जुड़े थे।

ग्रैप-4 को लेकर आज डीसी अधिकारियों के साथ करेगी बैठक
जिले में प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। इस कड़ी में उपायुक्त बुधवार को ग्रैप-4 को लेकर अधिकारियों की बैठक लेगी। इस समय महेंद्रगढ़ जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर बढ़ता जा रहा है, अगर एक्यूआई में गिरावट दर्ज नहीं की गई तो पाबंदी बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन






जिले में प्रदूषण बढ़ाने में यह रहे कारण


महेंद्रगढ़ में पहले से ही खनन प्रक्रिया, बड़े पैमाने पर हाईवे और सड़कों का निर्माण कार्य, ईंट भट्ठे और अनियंत्रित यातायात के साधन, बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम और दीपावली त्योहारी सीजन पर अवशिष्ट पदार्थों को जलाने से लगातार प्रदूषण स्तर बढ़ रहा है। इस दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली और विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ में वायु गुणवत्ता सूचकांक में बहुत बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी।




जिला में प्रदूषण को लेकर धारा 144 लागू कर दी गई है। अब भवन निर्माण कार्य, माइनिंग व क्रशर चलते और जिला में कोई भी कूड़ा जलता मिला तो उस कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को माइनिंग व क्रशर जोन का दौरा किया गया था। इस दौरान दो-तीन क्रशर चलते मिले, जिन्हें पाबंद कर दिया है।
विज्ञापन


-कृष्ण कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें