गांव कुकसी की नदी के पास बाइक के सामने अचानक बेसहरा पशु के आने से हुई दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। गांव डेरोली अहीर निवासी अजय बाइक से नारनौल से आ रहा था। गांव कुकसी के पास बाइक के सामने पशु आने से उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार को पुलिस ने मृतक के दादा संतलाल के ब्यान पर इ कार्रवाई करते हुए शव का पोस्ट मार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।