फोटो संख्या:55 सतनाली कॉलेज में मौजूद विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत: संस्थान
सतनाली। राजकीय महाविद्यालय में नशा विरोधी प्रकोष्ठ की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें पोस्टर मेकिंग में रितु और स्लोगन लेखन में साक्षी विजेता रहीं।
प्रतियोगिता का विषय सोशल मीडिया नशे की संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका रहा था। कार्यक्रम का संचालन सेल के प्रभारी राहुल यादव ने किया। पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन स्पर्धा के साथ पीपीटी प्रजेंटेशन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर लांबा ने कहा कि नशा समाज के लिए एक गंभीर समस्या है जिससे युवाओं को दूर रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में रितु ने प्रथम, सपना ने द्वितीय और जागृति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम, निशा ने द्वितीय एवं यशवंती ने तृतीय स्थान पर रहीं।
पीपीटी प्रजेंटेशन प्रतियोगिता में पारुल कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ. कमला यादव, डॉ. रेखा शेखावत, पूजा शर्मा, डॉ. विपिन, डॉ. सुमन सांगवान, बिरेंद्र सिंह शेखावत एवं अजीत सिंह सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।