फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों की तरह रिटायर्ड पैरा मिलिटरी सैनिकों को मिले सुविधाएं : रणबीर

Sun, 12 Feb 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बैठक करते रिटार्ड पैरा मिलिट्री फोर्स के सदस्य
विज्ञापन
सैकड़ों रिटायर पैरा मिलिटरी सैनिकों की एक बैठक का आयोजन रविवार को राष्ट्रीय महासचिव की अध्यक्षता में निजामपुर स्कूल में हुआ। बैठक में रिटायर पैरा मिलिटरी सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन देने की मांग की गई।
विज्ञापन

रणबीर सिंह ने बताया कि वे देश के लिए 15 हजार किमी सीमा रेखाओं पर तैनात हैं। इसलिए हमें भी पैरा मिलिटरी स्पेशल पेय मिलना चाहिए। हम सैनिकों को सेना की तर्ज भी वो सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए जिनका 27 सितंबर 2016 को गृह मंत्री ने ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि अर्ध सैनिकों की तनख्वाह सिविल चपरासी के बराबर कर दी गई। सिविल का दर्जा देने पर उन्होंने 7 वें वेतन आयोग का घोर विरोध किया। बैठक में फैसला किया गया कि 20 फरवरी को जंतर मंतर पर रिटायर पैरा मिलिट्री सैनिक हजारों की संख्या में पहुंचकर अपनी मांगो के लिए विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार हमारे साथ होने वाले सौतेला व्यवहार करना बंद कर दे और अपने वायदे पूरे करे। इस अवसर पर उनके साथ देवेन्द्र  बलहारा, बिसंबर रेवाड़ी अध्यक्ष, मिर्जा बेंग दिल्ली अध्यक्ष, सुभाष चंद,  भानाराम, मनीराम, दीनदयाल शर्मा, सहीराम, छैलूराम, सुभाषचंद, बीरबल,  सतबीर, शिवलाल, गजानन्द, बुधराम स्वामी, ओमप्रकाश,  मेहरचंद, मालाराम, जगदीश, करतार, महाबीर, लालचंद, प्रहलाद,  अमरसिंह, मोहरसिंह व बहादुर सिंह आदि सहित सैकड़ों रिटायर पैरा मिलिट्री  सैनिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें