फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम के लिए हकेंवि तैयार

विज्ञापन
राष्ट्रीय वेबिनार में हिस्सा लेते हुए कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिखाए गए ‘आत्म निर्भर भारत‘ के सपने को साकार करने की दिशा में विभिन्न स्तरों पर जारी प्रयासों के अंतर्गत हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंविवि), महेंद्रगढ़ ने भी कदम बढ़ा दिया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ ने वीरवार को इंडिया कोविड एक्शन नेटवर्क (आईकेन) नामक संस्था के द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय वेबिनार के माध्यम से हुई।
विज्ञापन

आईकन युवा फॉर आत्मनिर्भर भारत के शुभारंभ में प्रतिभागिता के बाद घोषणा की कि विश्वविद्यालय शिक्षक, विद्यार्थी, शोधार्थी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हरसंभव सहयोग के लिए कृतसंकल्प हैं। कुलपति ने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हम योजनागत, आर्थिक सलाह व तकनीकी कौशल के स्तर पर सहयोग के लिए तत्पर है और यदि कोई इस दिशा में विश्वविद्यालय से संपर्क करता है तो अवश्य ही उनके साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। कुलपति ने इस अवसर पर बताया कि आईकन जोकि विभिन्न क्षेत्रों के होनहार युवाओं की पहचान करने और उनके हुनर या आइडिया को तराशने की दिशा में प्रयासरत है, के साथ मिलकर हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय भी आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्यों को पाने का संकल्प लिए हुए है।
इससे पूर्व इस वेबिनार में राज्य सभा सांसद डॉ. विनय ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करने के लिए युवा पीढ़ी में इसके प्रति कुछ कर गुजरने का जज्बा जरूरी है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिए आत्म-परिचय आवश्यक है। जब तक हमें आत्मशक्ति का अंदाजा नहीं होगा और आत्मलक्ष्य निर्धारित नहीं करेंगे तब तक आत्मनिर्भरता को प्राप्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने लोकमान्य तिलक का उदाहरण देते हुए कहा कि उनका कहना था कि कार्य कुछ भी करें बस सर्वोच्च उत्कृष्टता के साथ करें। इस आयोजन में कला जगत के प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, एआईसीटीई के प्रमुख डॉ. अनिल सहस्रबुद्धे ने भी प्रेरणादायक संबोधन दिया और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें