फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में नहीं दिखे राइडर और पीसीआर, थानों के गेट भी मिले बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हाल में शहर में फायरिंग और रंगदारी की वारदातों को देखे हुए पुलिस ने शहर की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके लिए शहर में अलग-अलग जगहों पर 12 नाके लगाए गए हैं, लेकिन रात में सुरक्षा के नाम पर तैनात कर्मी कुछ जगहों पर ही सतर्क मिले। अन्य जगहों पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। वहीं थानों के तो गेट ही बंद मिले। शहर में किए गए सुरक्षा इंतजामों को लेकर अमर उजाला की नाइट राइडर की टीम बुधवार की रात शहर में रात 12 बजे निकली। टीम ने शहर के प्रमुख स्थानों और मेन जगहों पर दौरा किया। इस दौरान बहरोड़ चौक और पुल बाजार पर ही पुलिस सतर्क नजर आई।
विज्ञापन

महावीर चौक
रात 12:10 बजे
शहर के सबसे प्रमुख महावीर चौक पर पुलिस कर्मी तैनात मिले। यहां पर तैनात पुलिस कर्मी चौक से गुजरने वाले वाहनों की जांच करते हुए मिले।
रात 12:20 बजे
महिला थाना और सिटी थाना का गेट बंद मिले
महावीर चौक के बाद टीम जिला अस्पताल के लिए चल दी। बीच में महिला थाना मिला। यहां पर गेट पर अंधेरा और गेट बंद मिला। इसके बाद सिटी थाना का भी गेट बंद मिला। थाना कैंपस में पुलिस कर्मी नजर नहीं आया। इस दौरान कोई पीसीआर और राइडर भी नजर नहीं आए। इसके बाद टीम जीएच पुलिस चौकी पहुंची। चौकी भी सूनसान नजर आई। जबकि, एसपी ने शहर में कड़े सुरक्षा के इंतजाम होने की बात करते हैं। जब थाने और चौकियों में ही सन्नाटा पसरा हुआ है और गेट बंद मिले।
रात-12:28 बजे
बहरोड़ चौक पर तैनात मिले कर्मी-
अस्पताल के बाद टीम बहरोड़ चौक पर पहुंची। जहां पर पुलिस कर्मी तैनात मिले। यहां पर करीब चार-पांच कर्मी ड्यूटी पर थे। कर्मी राजस्थान से आने वाले वाहनों की जांच करते मिले। इसके बाद टीम निजामपुर रोड की ओर चली गई। इस दौरान मेहता चौक के पास पुलिस की जिप्सी मिली। इसके अलावा निजापुर चौक पर एक पुलिस कर्मी कुर्सी पर बैठा मिला।
विज्ञापन

रात 12:55 बजे
फोटो लेने पर एसएचओ गाड़ी का चालक भड़का-
इसके बाद अमर उजाला की नाइट राइडर टीम जल महल होते हुए सीआईए रोड से सदर थाना पहुंची। यहां पर थाने का गेट बंद था और अंदर लाइट बंद मिली। हालांकि इसी दौरान एसएचओ की गाड़ी आ गई। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने गेट खोला और थाने के अंदर लाइटें जलाई। इस दौरान फोटो लेने पर एसएचओ की गाड़ी का चालक भड़क गया। वहीं गाड़ी में बैठे एसआई कैलाश सोनी सारी बातें सुन रहे थे, लेकिन कुछ नहीं बोले।
रात 1:15 बजे
पुल बाजार पर जांच करती मिली टीम
नाइट राइडर की टीम मेन बाजार की ओर चली। आजाद चौक पर पुलिस कर्मी तैनात मिला। इसके बाद बाजार में कोई कर्मी गश्त करता नहीं मिला। बाजार के क्रॉस करने पर पुल बाजार पर पुलिस कर्मी वाहनों की जांच करते मिले। यहां पर करीब पांच छह कर्मी तैनात मिले। वाहनों की जांच करने के बाद गाड़ी का नंबर भी नोट कर रहे थे। पुल बाजार के बाद महावीर चौक के बीच राइडर नहीं दिखा।
महेंद्रगढ़ रोड पर नहीं मिली पीसीआर
महेंद्रगढ़ रोड पर डीसी, एसपी और लघु सचिवालय है। इस रोड पर बीच में कही भी पीसीआर नहीं दिखाई दी। हुडा चौक पर पुलिस कर्मी कुर्सी पर बैठे मिले। हालांकि यहां पर भी पुलिस कर्मी फोटो लेने पर उलझे। सिटी थाना एरिया में महावीर चौकी, जीएच पुलिस चौकी और पुरानी पुलिस चौकी हैं। लेकिन, शहर में कहीं भी पीसीआर या राइडर तैनात नहीं मिले।
वर्जन
12 नाके लगाकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। पीसीआर सेक्टर में तैनात रहती है। इसके अलावा एक राइडर बस स्टैंड व दूसरा बाजार में तैनात रहता है। थानों के गेट पर गार्ड तैनात रहते हैं। ऐसे में थानों के गेट बंद नहीं हो सकते।
विज्ञापन

अंग्रेज सिंह, डीएसपी नारनौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें