फोटो संख्या:55 कनीना में आरएफ टैगिंग करते कर्मचारी। संवाद
कनीना। स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कनीना नगरपालिका ने मंगलवार को आरएफ टैगिंग का शुभारंभ किया गया। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रणाली के तहत इस योजना की शुरुआत वार्ड नं. एक से की गई। जिसे आगामी दिनों में चरणबद्ध तरीके से सभी वार्डों में लागू किया जाएगा।
नगरपालिका प्रधान डॉ. रिंपी कुमारी ने बताया कि आरएफ टैगिंग के माध्यम से प्रत्येक घर एवं संस्थान को एक विशिष्ट पहचान दी जाएगी। इससे कचरा संग्रहण की नियमितता सुनिश्चित करने के साथ-साथ उसकी निगरानी भी प्रभावी ढंग से की जा सकेगी।
नगरपालिका प्रशासन ने लोगों आरएफ टैगिंग अभियान में सहयोग करने की अपील की है। संवाद