रेलवे खाटू श्याम जी जाने के लिए श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-रींगस- रेवाड़ी समर स्पेशल रेलसेवा का संचालन करेगा। यह रेल सेवा एक जून से शुरू होगी जो 30 जून तक श्रद्धालुओं को सेवा मिलेगी। रेवाड़ी-रींगस- रेवाड़ी मार्ग पर यह ट्रेन 12 ट्रिप करेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस समर स्पेशल रेल सेवा एक जून, दाे जून, आठ जून, नौ जून, 15 जून, 16 जून, 17 जून, 18 जून, 22 जून, 23 जून, 29 जून व 30 जून को (12 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.40 बजे रवाना होकर 14.40 बजे रींगस पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638 रींगस-रेवाड़ी समर स्पेशल रेल सेवा एक जून, दो जून, आठ जून, नौ जून, 15 जून, 16 जून, 17 जून, 18 जून, 22 जून, 23 जून, 29 जून, 30 जून को (12 ट्रिप) रींगस से 15.00 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में आठ द्वितीय साधारण श्रेणी व 02 गार्ड श्रेणी के कुल 10 डिब्बे होंगे।
नारनौल स्टेशन पर दो मिनट का होगा ठहराव
रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी समर स्पेशल रेलसेवा का संचालन एक से 30 जून तक किया जाएगा। यह ट्रेन नारनौल रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव करेगी। ऐसे में खाटू श्याम जाने वाले यात्री आसानी से सफर तय कर सकेंगे।
यह रहेगी ट्रेनों की समय सारणी
रेवाड़ी-रींगस समर स्पेशल स्टेशन स्टेशन रींगस-रेवाड़ी समर स्पेशल
आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान
00 11.40 रेवाड़ी 18.20 00
12.01 12.03 कूंड 17.28 17.30
12.10 12.12 काठूवास 17.20 17.22
12.22 12.24 अटेली 17.08 17.10
12.37 12.39 नारनौल 16.53 16.55
12.48 12.50 अमरपुर जोरासी 16.42 16.44
12.58 13.00 निजामपुर 16.33 16.35
13.11 13.13 डाबला 16.20 16.22
13.27 13.29 मांवडा 16.04 16.06
13.37 13.39 नीम का थाना 15.52 15.54
13.55 13.57 कावंट 15.26 15.28
14.11 14.13 श्रीमाधोपुर 15.10 15.12
14.40 00 रींगस 00 15.00