फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: क्रांतिकारी संगठन ने शहीद करतार सिंह को दी श्रद्धांजलि

Mon, 17 Nov 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-03महान क्रांतिकारी शहीद करतार सिंह सराभा को श्रद्धांजलि अर्पित करते संस्था के सदस्य
विज्ञापन
नारनौल। नेताजी सुभाष पार्क में रविवार को नौजवानों के क्रांतिकारी संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ आर्गेनाइजेशन (एआईडीवाईओ) ने महान क्रांतिकारी शहीद करतार सिंह सराभा के 110वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया।
विज्ञापन

एआईडीवाईओ के जिला संयोजक सतीश कुमार ने कहा कि मात्र उन्नीस वर्ष की आयु में फांसी का सामना करने वाले शहीद करतार सिंह सराभा का साहस, त्याग और देशभक्ति आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सतीश कुमार ने युवाओं से अपील की कि वे शहीद सराभा के संघर्ष से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस मौके पर जगमोहन सिंह चावला, गोविंद कश्यप, अनिल भूरिया, राजेंद्र, संजय, हुक्मसिंह, अनिल प्राप्त, सीमा कुमावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें