फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नपा उपचुनाव के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। नगर पालिका कनीना के उपचुनाव के लिए जारी चुनावी अधिसूचना के अनुपालन में बुधवार को एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह ने बीएलओ, संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। वार्ड-वार मतदाता सूची का ड्राफ्ट 28 फरवरी को प्रकाशित होगा। इस सूची पर नागरिक अपने दावे व आपत्तियां सात मार्च तक दर्ज करवा सकेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम ने अधिकारियों व शिक्षकों को सख्त निर्देश दिए कि वे मृत व्यक्तियों के नाम हटाने और दोहरी प्रविष्टियों को समाप्त करने के लिए भौतिक सत्यापन का कार्य पूरी निष्ठा से करे। मतदाताओं की सुविधा के लिए क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में वोटर इंफॉर्मेशन एंड कलेक्शन सेंटर भी स्थापित किए जा रहे हैं जहां निशुल्क में फॉर्म उपलब्ध होंगे।
उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए व अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 27 मार्च को किया जाएगा ताकि आगामी उपचुनाव निष्पक्ष व त्रुटिहीन मतदाता सूची के आधार पर संपन्न हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें