नारनौल। लघु सचिवालय में कोरियावास के निर्माणाधीन मेडिकल कालेज की उपायुक्त ने प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मेडिकल कालेज से संबंधित अधिकारियों के साथ मेडिकल कालेज के मैप का अवलोकन किया और उसके हिसाब से सारी जानकारी विस्तार से पूछी।
इस मौके पर मेडिकल कालेज के डायरेक्टर डॉ. पवन कुमार ने बताया कि मेडिकल कालेज में बिजली-पानी से संबंधित कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर एसडीएम डाॅ. जितेंद्र सिंह, डीडीपीओ हरि प्रकाश बंसल आदि मौजूद रहे।