फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: इंट्रा पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में वीरवार को लघु सचिवालय में इंट्रा हरियाणा पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से पोर्टल के माध्यम से दी जा रही सेवाओं और कर्मचारियों से जुड़ी ऑनलाइन प्रक्रियाओं, खासकर अवकाश आवेदन प्रणाली की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी विभाग पोर्टल की सुविधाओं का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित करें ताकि कर्मचारियों से संबंधित सेवाएं पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से मिल सकें। साथ ही तकनीकी या प्रशासनिक समस्याओं को चिन्हित कर उनका शीघ्र समाधान करने और क्रियान्वयन की एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें