फोटो संख्या:53- गांव पाथेड़ा में सेवानिवृत्त कैप्टन हुकुम चंद को अंतिम विदाई देते पूर्व सैनिक-
- फोटो : पुलिस
कनीना। उपमंडल के गांव पाथेड़ा निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन हुकम चंद की बीमारी से निधन हो गया। अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया गया।
72 वर्षीय हुकम चंद को पूर्व सैनिकों ने विदाई दी। हुकम चंद के बड़े भाई ठेकेदार जय नारायण ने बताया कि वर्ष 2010 में आर्मी सप्लाई कॉर्प्स से सेवानिवृत्त हुए थे। पूर्व सैनिक सेवा समिति के प्रधान मामन सिंह ने बताया कि हुकुमचंद मिलनसार व्यक्ति थे।
उन्होंने गांव में पीने के पानी की टंकी लगवाने सहित विभिन्न सामाजिक कार्य करवाए। वह अपने पीछे पुत्रवधू उर्मिला, पोता वीरेन कुमार चौहान, पोती कुमकुम को छोड़कर गए। अंतिम संस्कार में बाबू लाल, बनवारी सिंह, रामपाल, सुखदेव यादव, महिपाल सिंह, रामावतार यादव, बलवीर सिंह, आदि मौजूद रहे।