फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ के चुनाव 10 को

Fri, 08 Nov 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-09यादव धर्मशाला में बैठक करते रिटायर्ड कर्मचारी। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

यादव धर्मशाला में रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान पूर्णचंद नारनौलिया ने की। मंच संचालन ओमप्रकाश दायमा ने किया। बैठक में संगठन के राज्य उप महासचिव धर्मपाल शर्मा राज्य और पूर्व राज्य उपप्रधान जगनलाल निनानियां विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शर्मा ने बताया कि रिटायर्ड कर्मचारी संगठन का राज्य स्तरीय सम्मेलन 24 दिसंबर को होगा। जिलों के सम्मेलन 8 नवंबर से 28 नवंबर तक करवाए जाएंगे। जिला सम्मेलन व त्रिवार्षिक चुनाव 29 नवंबर को होगा। उन्होंने कहा कि 65, 70 व 75 वर्ष आयु होने पर 10, 20 व 30 फीसदी मूल पेंशन में वृद्धि की जाए। कैश लैस मेडिकल सुविधा लागू की जाए। एसी बसों, रेलगाड़ियों, हवाई जहाजों में रियायती यात्रा प्रदान की जाए। पेंशन लेने वाले परिवारों को एलटीसी की सुविधा दी जाए। पेंशन पर आयकर न लगाया जाए। मेडिकल भत्ता 3000 रुपये मासिक दिया जाए। कम्युटेशन की राशि 10 वर्षों तक ही काटी जाए। 6 महीने की सेवा होने पर एक वेतन-वृद्धि दी जाए। सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही। इसके लिए सरकार को पत्र लिखा जाएगा। सरकार ने वार्ता के माध्यम से मांगों को नहीं माना तो राज्य सम्मेलन में आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा चुनाव का शेड्यूल
इस मौके पर प्रधान पूर्णचंद ने कहा कि 25 नवंबर तक पांचों खंडों के सम्मेलन व चुनाव करवा लिए जाएंगे। नारनौल खंड के चुनाव 10 नवंबर यादव धर्मशाला में, महेंद्रगढ़ खंड के चुनाव 14 नवंबर को यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में, कनीना के 19 नवंबर को गोबिन्दी देवी धर्मशाला में, अटेली खंड के 20 नवंबर को मंदिर पावर हाउस अटेली में तथा नांगल चोधरी खंड के चुनाव 23 नवंबर को बीडीओ कार्यालय नांगल चौधरी में संपन्न होंगे। बैठक में सभी खंडों के प्रधान, सचिव व अनेक रिटायर्ड कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें