फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 8 को मतगणना केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी

Sat, 05 Oct 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिलाधीश मोनिका गुप्ता ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत विधानसभा चुनाव-2024 की 8 अक्तूबर को होने वाली मतगणना के दौरान मतगणना परिसर के चारों ओर 100 मीटर की परिधि को पैदल यात्री क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया है। इस परिधि में किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

मतगणना प्रक्रिया 8 अक्तूबर को ओलंपिक क्लब हॉल नारनौल, पीआर सेंटर नारनौल, गवर्नमेंट कालेज मल्टीपर्पज हॉल नारनौल तथा महिला सिलाई सेंटर (आईटीआई) नारनौल में आयोजित की जाएगी आदेशों का किसी भी प्रकार से उल्लंघन करने पर बीएनएस 2023 की धारा 223 व कानून द्वारा अन्य सुसंगत प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें