फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए पार्टी हाईकमान ने राव दान सिंह को सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विधायक राव दान सिंह - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने कांग्रेस विधायक राव दान सिंह को प्रचार के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। राव दानसिंह ने बताया कि पार्टी हाईकमान की तरफ से उन्हें आदेश मिला है कि ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए वे तुरंत प्रभाव से पहुंचें। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो ड्यूटी दी है उसे वे पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे और पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में ऐलनाबाद में प्रचार करेंगे। पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए पूरी मेहनत करेंगे। टीम के साथ गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें