फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: क्षेत्र की प्रतिभाओं ने किया नाम रोशन, नेट जेआरएफ में सफलता प्राप्त कर फिर बढ़ाया मान

Sat, 15 Apr 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र की प्रतिभाओं ने नेट जेआरएफ की परीक्षा में सराहनीय सफलता प्राप्त कर जिला को शिक्षा के हब होने पर मुहर लगा दी है। हाल ही में घोषित नेट जेआरएफ की परीक्षा में सराहनीय सफलता प्राप्त कर युवाओं ने जिले को फिर से गर्व का अवसर दिया है। सफलता की इस कड़ी में शहर के गोशाला रोड स्थित देव शरबती सदन निवासी ज्योति यादव ने जेआरएफ व नेट कि परीक्षा में सफलता हासिल की है। ज्योति यादव ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बायोलोजी विषय मे हंसराज कालेज से स्नातक में डीग्री हासिल की। इसके उपरांत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से माईको बायोलोजी विषय मे स्नातकोत्तर की डीग्री हासिल की है तथा अब जेआरएफ के माध्यम से देश की किसी प्रतिष्ठीत संस्था के पीएचडी करने का लक्ष्य है। ज्योति यादव जाने माने पशुचिकित्सक तथा वर्तमान में उप निदेशक पशुपालन विभाग हरियाणा में कार्यरत डॉ. भूपसिंह यादव की पुत्रवधू है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी सास सीडीपीओ सरला यादव व अपनी माता लीलावती के सहयोग व स्नेह को दिया है।
विज्ञापन

गांव नांगल हरनाथ सरपंच की पुत्रवधू ने नेट परीक्षा में पाई सफलता
फोटो संख्या: 81
महेंद्रगढ़। गांव नांगल हरनाथ की सरपंच अंग्रेज देवी की पुत्र वधु सुमित कुमारी ने अंग्रेजी विषय में नेट व जेआरएफ की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। सुमित कुमारी के ससुर अजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी पुत्रवधू ने अपनी कड़ी मेहनत व अथक प्रयास की बदौलत ही यह सफलता प्राप्त की है। आईआईटी कानपुर द्वारा उक्त परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें 5 लाख 17 हजार उम्मीदारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। 1 लाख 18 हजार उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। सुमित कुमारी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता के साथ-साथ अपने पति, सास, ससुर व परिजनों को देते हुए कहा कि उनके प्रोत्साहन की बदौलत ही उनसे यह सफलता प्राप्त की है। इस मौके पर मॉडर्न स्कूल डायरेक्टर हुक्मसिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य प्रदीप कुमार, रतन सिंह, प्रवक्ता श्रीचंद, पूर्व सरपंच पतराम, रोहताश सिंह, हैडमास्टर विजय सिंह, राजबीर, अशोक कुमार, प्रदीप, गजराज, हरिकिशन, रोशन बोहरा, जगदीश साहब, प्रवक्ता रोशनलाल, हैडमास्टर रमेश, आशीष आदि के साथ-साथ समस्त ग्रामीणों ने उसे बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
धनौंदा की टोनिका में पहले ही प्रयास में पाई सफलता

कनीना। दिसंबर में आयोजित हुए नेट परीक्षा के घोषित परीक्षा परिणाम में उप मंडल के गांव धनौंदा के प्रजापति समाज की बेटी टोनिका ने हिंदी विषय में अपनी फाइनल ईयर के साथ घर पर ही तैयारी करके नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उसकी तैयारी करवाने में विशेष सहयोग ताऊ के बेटे देवीराम ने किया है तथा उसने बताया की उसके विश्वविद्यालय के सभी प्रोफेसर व माता- पिता का विशेष सहयोग रहा। वह हकेंविवि पाली हरियाणा में पिछले दो वर्षों से पढ़ाई कर रही है। उसने अपनी मेहनत से गांव व समाज का नाम रोशन किया है। टोनिका ने बताया कि वह सिविल सेवा में जाना चाहती है। उसके पिताजी मेहनत मजदूरी करते हैं लेकिन उसके सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव कोटिया के प्रवीण कुमार ने बढ़ाया ग्रामीणों का मान
फोटो संख्या:83
महेंद्रगढ़। गांव कोटिया निवासी प्रवीण कुमार ने लाइब्रेरी एवं इनफॉर्मेशन विषय में नेट जेआरएफ की परीक्षा प्रथम प्रयास में ही उत्तीर्ण की है। वो अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता उमराव सिंह व माता माया देवी अपने गुरुजनों डॉ. प्रमोद यादव व डॉ. अमित सिंह को देता है। प्रवीण कुमार की इस सफलता पर उनके गांव के अनेक लोगों ने भी उन्हें बधाई दी।
कनीना की पूजा यादव ने पर्यावरण विज्ञान में नेट के साथ जेआरएफ परीक्षा भी की पास

कनीना। कनीना निवासी एवं राकेश कुमार की पुत्री पूजा यादव ने पर्यावरण विषय में प्रथम बार ही नेट के साथ-साथ जेआरएफ की परीक्षा पास की है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय माता मुकेश देवी, ताऊ सुरेश कुमार, ताई संतोष देवी, चाचा नरेश कुमार,चाची सोमलता तथा परिवार के सदस्यों को दी है। बीएससी करने के बाद उन्होंने एमएससी पर्यावरण विषय में पास की थी और अब प्रथम प्रयास में ही बिना किसी कोचिंग के नेट की परीक्षा के साथ-साथ जेआरएफ की परीक्षा भी पास कर ली है।
गांव उन्हानी के नवीन धनखड़ ने शारीरिक शिक्षा में की नेट परीक्षा उर्तीण
कनीना खंड के गांव उन्हाणी के नवीन धनखड़ ने शारीरिक शिक्षा में नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। नवीन धनखड़ वर्तमान में केंद्रीय विश्वविद्यालय जाट पाली में पीएचडी शारीरिक शिक्षा के छात्र हैं। नवीन धनखड़ ने बताया की उन्हें शारीरिक शिक्षा के लिए मार्गदर्शन विरासत में मिला उनके दादा शेरसिंह धनखड़ खुद शारीरिक शिक्षक रहे थे तो नवीन धनखड़ ने इस परंपरा को बखूबी निभाया। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार शिक्षक प्रो. रविंद्रपाल अहलावत ,जयप्रकाश भुक्कर, संदीप ढुल, स्वाति चौधरी कुमार व परिजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि इन्होंने हर परिस्थिति में उनका साथ दिया एवं मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें