मंडी अटेली। गांव गुजरवास में रतनदेवी की पुण्य स्मृति में आयोजित स्मृति-सम्मान एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सामाजिक सरोकारों पर चर्चा हुई। समाज में व्याप्त कुरीतियों के खात्मे का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर एडवोकेट मदन सिंह शेखावत, सतीश अग्रवाल और सरपंच देवी सिंह ने रतन देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी।
रतन देवी को याद करते हुए विशिष्टजनों ने कहा कि वह एक महान व्यक्तित्व थी जिन्होंने समाज के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि रतन देवी की याद में आयोजित इस कार्यक्रम से हमें उनके आदर्शों और मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है।
लोगों ने दहेज प्रथा और नशे के सेवन जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई और इनके समूल नाश किए जाने पर बल दिया। इस अवसर पर गांव गुजरवास की सरपंच वर्षारानी, पृथ्वी सिंह बाबूजी, ठाकुर अतर लाल, सरपंच देवी सिंह, मूल सिंह चौहान, कैप्टन मनसुख, मास्टर ओमप्रकाश चौहान, कैप्टन भाग सिंह, पूर्व सरपंच जगमोहन आदि मौजूद रहे।