महेंद्रगढ़। शहर के वार्ड नंबर छह-सात के लोगों ने मोहल्ला शेरागुवाड़ी में बोरवेल से पेयजल लाइन दबाने के विरोध में नारेबाजी कर रोष जताया। सात मोहल्लों के लोगोंं को आर्य समाज मंदिर स्थित बोरवेल से पेयजल आपूर्ति की जाती है। लेकिन मोहल्ला शेरागुवाड़ी के कुछ लोगाें ने सीएम विंडो पर शिकायत लगाकर मोहल्ले में बोरवेल से ही पेयजल लाइन दबाने की मांग की थी। मंगलवार को जब जन स्वास्थ्य विभाग की टीम भूमिगत पाइप लाइन के कनेक्शन करने पहुंची तो महिला-पुरुषों ने जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
वार्ड छह व सात के सात मोहल्लों के लोगों ने बताया कि सभी ने आपसी सहयोग से आर्य समाज मंदिर में पानी का बोर लगाया हुआ है। इस बोरवेल से मोहल्ला बालूना, मोहल्ला चौक, लाला वाला कुआं, मोदाश्रम रोड, दर्जियान गली व कोका बगड़ी में पानी की आपूर्ति होती है। लोगों का कहना है कि शहर के यह मोहल्ले काफी ऊंचाई पर पड़ते हैं जिसके कारण नहरी पानी की लाइन से आपूर्ति नहीं हो पाती है। इस बोरवेल पर इतने ही मोहल्लों में सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति हो सकती है। अगर इसपर अतिरिक्त लाइनें जोड़ी गई तो पेयजल भी नसीब नहीं हो पाएगा। वार्ड छह के पार्षद राजेश सैनी ने बताया कि वार्ड नंबर छह के सात-आठ मोहल्लावासियों ने आर्य समाज मंदिर में सार्वजनिक रूप से एक बोरवेल कराया था। इन मोहल्लों में आर्य समाज मंदिर के बोरवेल से पेयजल आपूर्ति की जा रही थी। लेकिन शेरागुवाड़ी मोहल्लावासी एक व्यक्ति ने सीएम विंडो पर शिकायत लगाकर मोहल्ले में आर्य समाज मंदिर बोरवेल से पेयजल लाइन के माध्यम से पानी पहुंचाने की मांग की थी। अब जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शेरागुवाड़ी में आर्य समाज मंदिर बोरवेल से पेयजल लाइन दबाने की तैयार की गई थी।
-
एक तो वार्ड छह-सात की ऊंचाई अधिक होने के कारण नहरी पानी पर आधारित लाइनों से आपूर्ति ना के बराबर होती है। वहीं दूसरी और वार्ड चार के लोग बोर का पानी की मांग कर रहे हैं। जबकि वार्ड नंबर चार नहरी पेयजल लाइन से आपूर्ति हो रही है।
- रामकला
-
आर्य समाज मंदिर में बोर किया हुआ है। इस पेयजल की आपूर्ति छह मोहल्लों में हो रही है। अगर इसका बोर का कनेक्शन वार्ड नंबर चार में जोड़ दिया तो पेयजल के लिए वार्ड छह-सात में पेयजल संकट खड़ा हो जाएगा।
- नरेश देवी
-
आर्य समाज मंदिर में बोर की मोटर 18 घंटे चलती है। जिसके कारण अनेक बार तो मोटर जल जाती है। इस इस बोर के कनेक्शन को वार्ड नंबर चार से जोड़ते है तो उनके वार्ड में ऊंचाई होने के कारण पानी भी नहीं पहुंच पाएगा।
- बिमलेश देवी
-
वार्ड के लोगों ने सार्वजनिक रूप से आर्य समाज मंदिर में बोरवेल कराया था। इसके बाद नियमित रूप से यहीं से आपूर्ति हो रही है। वार्ड चार के लोग इसी बोरवेल से पानी की लाइनें जोड़ने की मांग कर रहे हैं। इस वार्ड में नहरी पानी आधारित लाइनें पहले से ही डली हुई हैं।
- देबी
-
- वर्जन:
वार्ड चार में पेयजल लाइन डालने के लिए विभाग के कर्मचार गए थे। लेकिन कुछ लोगों ने पानी का संकट खड़ा होने का हवाला देते हुए लाइन जोड़ने का काम रुकवा दिया। लेकिन वार्ड चार में मोहल्ला करेलिया बाजार के बोरवेल से वैकल्पिक लाइन जोड़कर पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
- सुरेंद्र यादव, कनिष्ठ अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग महेंद्रगढ़
फोटो संख्या:-60 बिमलेश---संवाद
फोटो संख्या:-60 बिमलेश---संवाद
फोटो संख्या:-60 बिमलेश---संवाद
फोटो संख्या:-60 बिमलेश---संवाद