फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पटवारियों के सर्कल छोड़ने पर आठ से दस कार्य प्रभावित विद्यार्थियाें के नहीं बन रहे रिहायशी प्रमाण पत्र

Thu, 03 Aug 2023 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पटवारियों के सर्कल छोड़ने के बाद उनसे संबंधित आठ से दस कार्य प्रभावित हो गए हैं। जिले के स्वीकृत 115 पदों में से 55 पद ही पटवारियों के भरे हैं। एक पटवारी को औसत दो से तीन सर्कल का चार्ज दिया गया हुआ है। पटवारियों ने अपनी मांगों को लेकर दूसरे सर्कल का काम बुधवार से छोड़ दिया है। वो केवल अपने सर्कल का काम कर रहे हैं। उनके काम छोड़ने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई। विशेषतौर पर विद्यार्थियों के रिहायशी प्रमाण पत्र नहीं बन रहे। विद्यार्थियों का कहना है कि सरकार और कर्मचारियों के बीच हम फंस गए हैं। हमारा इसमें क्या दोष है? अगर उनका रिहायशी प्रमाण पत्र नहीं बना तो उनका एडमिशन रुक जाएगा और एक साल खराब हो जाएगी।
पटवारियों ने बुधवार से दूसरे सर्कल का काम छोड़ दिया है। उनके काम छोड़ने से लोगों एवं विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामान करना पड़ा। विद्यार्थी रिहायशी प्रमाण पत्र के लिए अधिकारियों के चक्कर काटते रहे लेकिन उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं था। विद्यार्थी नायब तहसीलदार के पास पेश हुए तो उन्होंने कहा कि उनके पास तो पहले ही बहुत काम है, जाति प्रमाण पत्र, रजिस्ट्री, सहित कई काम गिनाए। इसके बाद विद्यार्थी एसडीएम से मिलने गए तो एसडीएम किसी काम से कार्यालय से बाहर गए हुए थे। विद्यार्थी इंतजार करने के बाद वापस घर चले गए।
विज्ञापन

ये काम रुके
पटवारियाें द्वारा दूसरे सर्कल का काम छोड़ने से रिहायशी प्रमाण पत्र, नकल प्रमाणित करना, इंतकाल करना, कृषि गणना, क्षतिपूर्ति, गिरदावरी खरीफ 2023, लोन सहित अन्य काम प्रभावित हो गए हैं।
सरकार करें मांग पूरी
पटवारी एसोसिएशन के प्रधान सुनील राजपूत ने कहा कि सरकार ने 2018 में प्रत्येक सर्कल पर गिरदावरी के लिए एक सहायक लगाने का आदेश दिए थे। प्रत्येक सहायक को दस हजार रुपये दिए जाने थे। लगभग पांच साल बीत गए हैं, सरकार ने सहायकों का पैसा 23 लाख प्रति वर्ष के हिसाब से अभी तक नहीं दिए। पिछले वर्ष रबी की फसल की गिरदावरी के लिए सरकार की ओर 115 लाख रुपये बकाया है। इसके अलावा क्षतिपूर्ति पर 500 एकड़ पर पांच हजार रुपये का सहायक रखने के आदेश दिए, वो पैसा भी नहीं मिला। पटवारियों और कानूनगों का पटवार खाना किराया भत्ता, बिजली, सफाई, व स्टेशनरी भत्ता 810 रुपये नहीं दिए जा रहे जबकि पूरे प्रदेश में यह नियम लागू हो गया है। जब सरकार उनकी कोई मांग नहीं मान रही तो वो अतिरिक्त काम क्यों करें? बुधवार से उन्होंने दूसरे सर्कल का काम छोड़ दिया है। स्वयं के सर्कल काम जारी है।

बॉक्स
मैं यहां रिहायशी प्रमाण पत्र बनवाने आया था। मुझे प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरना था लेकिन पटवारी ने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। पटवारी ने कहा कि सर्कल का काम छोड़ दिया है। नायब तहसीलदार के पास गए तो वो भी समाधान नहीं निकाल पाए। - सोनू, गांव धौली।
मैं हकेंवि में एमबीए में प्रवेश हो गया है। दस्तावेज जमा करवाने की पांच अगस्त अंतिम तारीख है। आज रिहायशी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आया था लेकिन पटवारी ने फॉर्म पर हस्ताक्षर नहीं किए। सरकार और कर्मचारियों की हड़ताल में हम विद्यार्थी फंस जाते हैं। इसमें हमारा क्या कसूर हैं। -प्रवेश, गांव धौली।
विज्ञापन


वर्जन
मुझे आज ही पटवारियों के सर्कल छोड़ने की जानकारी लगी है। इसके लिए हम कोई न कोई समाधान अवश्य करें। नायब तहसीलदार को इसके लिए निर्देश भी दिए गए हैं। -हर्षित कुमार, एसडीएम, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें