फोटो संख्या:57 हकेंवि में गणतंत्र दिवस पर नृत्य प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत: संस्थान
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस मनाया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने प्रशासनिक खंड में स्वतंत्रता वीरों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कुलपति ने प्रशासनिक भवन स्थित उद्यान में ध्वज फहराया। कहा कि भारतीय संविधान भारतवासियों को समानता, एकता व अखंडता के सूत्र में पिरोए हुए है। संविधान निर्माताओं के अथक प्रयासों से ही हमें संप्रभु, सशक्त और लोकतांत्रिक राष्ट्र प्राप्त हुआ।
गणंतत्र दिवस हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्त्तव्यों की भी याद दिलाता है। यह संविधान ही है जो भारत के नागरिकों को एक सूत्र में बांधे रखता है। कुलपति ने कहा कि बीता वर्ष विश्वविद्यालयों के लिए उपलब्धियों का स्वर्णिम वर्ष रहा।
विश्वविद्यालय ने टाइम्स हायर एजुकेशन विश्वविद्यालय रैंकिंग में वैश्विक स्तर पर 1001 से 1200 के बैंड में स्थान प्राप्त किया। हरियाणा राज्य में प्रथम और देश में 44वां स्थान प्राप्त किया।