फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: उन्हाणी नहर की क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत कार्य शुरू, 15 दिन में होगा पूरा

विज्ञापन
फोटो संख्या:69- उन्हानी नहर के पुलिया की मरम्मत करते मजदूर--संवाद
विज्ञापन
कनीना। सिंचाई विभाग की ओर से उन्हाणी में क्षतिग्रस्त नहर के पुलिया की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। विभाग की ओर से करीब तीन लाख रुपये की लागत से पुलिया का निर्माण करवाया जाएगा। क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही समस्या अब खत्म होने जा रही है।
विज्ञापन

उन्हाणी नहर की क्षतिग्रस्त पुलिया अब दुरुस्त होने जा रही है। सिंचाई विभाग ने पुलिया की मरम्मत के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर कार्य शुरू कर दिया गया है। सिंचाई विभाग महेंद्रगढ़ के कार्यकारी अभियंता नितिन भार्गव ने बताया कि पुलिया की मरम्मत पर करीब तीन लाख रुपये की लागत आएगी और यह कार्य 15 दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
मरम्मत कार्य शुरू करने से पहले नहर का पानी सुखाया जा रहा है ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए। महेंद्रगढ़ डिवीजन में इस तरह की लगभग 40 पुलिया हैं जिनके नवीनीकरण के लिए विभाग ने प्रस्ताव भेज रखा है। इनमें से प्राथमिकता पर उन्हाणी नहर की पुलिया को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजेंद्र, मोहन सिंह, सुनील कुमार, संजय, धर्मवीर, वीरेंद्र, देवेंद्र, हेमराज, गोविंद, महेश, सुनील, दुष्यंत, जतिन का कहना है कि पुलिया की जर्जर हालत के कारण 14 महीने में 12 मौत हो चुकी है। मरम्मत के बाद पुलिया पर संकेतक लगाए जाएंगे और गति अवरोध (स्पीड ब्रेकर) भी बनाए जाएं ताकि भविष्य में किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें