फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए पर गाड़ी लेकर आये युवक ने ड्राईवर को चकमा दे गाड़ी लेकर हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नीमकाथाना जाने के लिए किराये पर गाड़ी लेकर आये युवक ने पनियाला मोड़ पर ड्राइवर को चकमा देकर गाड़ी लेकर फरार हो गया। पीड़ित ड्राइवर ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में देकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत में खेतड़ी के निकट नानुवाली ढाणी निवासी प्रकाश ने बताया कि गांव पपरना निवासी दयाराम ने उसकी बोलेरो गाड़ी नीमकाथाना के लिए किराये पर ली थी। गाड़ी किराए पर लेने के बाद उसे कहा गया कि पहले कुछ काम नीमराना में है और उसे नांगल चौधरी होते हुए वाया बहरोड नीमराना ले चलो। जैसे ही उसने को गाड़ी पनियाला मोड़ से नांगल चौधरी
की सीमा में प्रवेश करवाया तो उसे लघुशंका लगी। गाड़ी लघुशंका के लिए रोक दी गई। वह लघुशंका के लिए नीचे उतरा था कि अचानक गाड़ी में बैठे दयाराम ने गाड़ी स्ट्राट की और उसे लेकर रफूचक्कर हो गया। पीड़ित गाड़ी चालक प्रकाश ने इसकी शिकायत नांगल चौधरी पुलिस में दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें