फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा शूरसेन की मूर्ति हटाना गलत : भारत सैनी

Sun, 02 Nov 2025 11:16 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सैनी सभा में स्थापित महाराजा शूरसेन की मूर्ति और फलक हटाने को भारत सैनी ने गलत ठहराया है। उन्होंने बताया कि महाराजा शूरसेन की मूर्ति की स्थापना उनके पिता भूषण सैनी ने अपनी दादी की याद में बनवाई थी। इसका अनावरण तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने 11 अगस्त 2014 को किया था। उन्होंने बताया कि हाल ही में सैनी सभा के पदाधिकारियों ने बिना किसी पूर्व सूचना या सहमति के मूर्ति और फलक को हटा दिया गया। इसके बारे में गत 29 सितंबर व 3 अक्तूबर को पत्र के माध्यम से सैनी सभा के प्रधान को भी अवगत करवाया। पत्र का कोई जवाब नहीं दिया गया और हटाए गए पत्थर को भी नहीं दिखाया गया। भारत सैनी ने बताया कि स्थापित मूर्ति और फलक को दोबारा स्थापित करने की मांग जिला प्रशासन के समक्ष पत्र के माध्यम से रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें