फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छतों पर लगे होर्डिंग व बैनर को हटाया

Thu, 28 Nov 2024 09:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:63-शॉपिंग कॉम्प्लेक्स महेंद्रगढ़ में दुकानों की छतों से होर्डिंग हटाते नपा कर्मचारी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की ओर से होर्डिंग हटाओ अभियान नौवें दिन भी जारी रहा। अभियान सात कर्मचारियों व एक ट्रैक्टर की मदद से अग्रसेन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में शुरूआत की गई। शॉपिंग कॉप्लेक्स के ऊपर लगे व छतों पर लगे होर्डिंग व बैनर को हटाया गया। कर्मचारियों ने बिजली के पोल व पेड़ के ऊपर पर लगे सभी होर्डिंग को हटा कर अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान नगरपालिका सचिव प्रशांत ने बताया शहर में नगर पालिका के अधिकारियों के बिना अनुमति से होर्डिंग, बोर्ड व बैनर लगाए गए है। उनको कर्मचारियों के ओर से हटाया जा रहा है। यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। उन्होंने कह भविष्य में अगर कोई अगर नगर पालिका के अधिकारियों की अनुमति के बिना किसी प्रकार का होर्डिंग बोर्ड लगाए तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर क्लर्क अनिल, दरोगा रिंंकू सहित सफाई कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें