फोटो संख्या:62- कनीना में एसडीएम रीडर को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता--स्रोत--स्वयं
कनीना। अटेली रोड से कनीना-रेवाड़ी रोड तक कस्बे के बीच बनने वाली सड़क के बीच बिजली के खंभे व कई पेड़ होने के कारण सड़क बनाने में परेशानी बन रहे हैं। जिसको लेकर वीरवार को बार एसोसिएशन कनीना के पूर्व प्रधान दीपक चौधरी, भाजपा नेता अनिल यादव, कृष्ण कुमार ने एसडीएम के मौजूद ना होने पर ज्ञापन एसडीएम रीडर जितेंद्र को सौंपा। पूर्व प्रधान दीपक चौधरी ने बताया कि खंभे व पेड़ को हटाकर सड़क निर्माण कार्य शुरू करना चाहिए। संवाद