फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: यज्ञ से ही होती है धार्मिक अनुष्ठान की पूर्ति

विज्ञापन
फोटो नंबर-16भागवत कथा के समापन पर हवन में आहुति डालते लोग। स्त्रोत-स्वयं
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

महता चौक स्थित कुटुंब पैलेस में चल रही संगीतमय श्रीमद्भाग्वत कथा का रविवार को हवन के साथ समापन हो गया। इस मौके पर मनीष शास्त्री ने मुख्य यजमान अरुण शर्मा, टीना शर्मा एवं समस्त शर्मा परिवार से पूजन करवाया गया। कथा व्यास आचार्य बजरंग शास्त्री ने बताया की यज्ञ नारायण का स्वरूप होता है और किसी भी धार्मिक अनुष्ठान की पूर्ति यज्ञ से ही होती है। हमें जीवन में कभी भी अपने रूप, यौवन ,संपति और राजगद्दी का अभिमान नही करना चाहिए और भूलकर भी संतों ब्राह्मणों का अपमान और उनके धन का हरण नही करना चाहिए क्योंकि जो ब्राह्मणों के धन का हरण करता है उसके कुल का विनाश हो जाता है । भगवान श्री कृष्ण के पुत्रों ने संतों का अपमान किया तो संतो ने यदुकुल के संघार का श्राप दिया उस श्राप के कारण पूरे यदुकुल का संघार हो गया। इसलिए हमें हमेशा संतो का बुजुर्गों और अपने माता पिता का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें